नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के दी ओवल मैदान में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीन दिन के खेल के बाद भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है। हालांकि चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आईसीसी की तरफ से झटका लगा है। आईसीसी ने राहुल पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनपर कार्रवाई करते हुए उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा राहुल को अनुशानहीनता के लिए एक डिमेरिट अंक भी दिए गए।
दरअसल, राहुल ने तीसरे दिन एंडरसन की गेंद पर कैच आउट दिए जाने के बाद अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी। आईसीसी ने इसे आचार संहिता के अनुच्छेद 2।8 का उल्लंघन माना और उनपर जुर्माना लगाने का फैसला किया।