Home » ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बने रहना तय

ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बने रहना तय

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । श्रेयस अय्यर की उपलब्धता के बावजूद ऋषभ पंत का यूएई में खेले जाने वाले शेष आईपीएल 2021 सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बने रहना तय है। समझा जाता है कि टीम प्रबंधन टीम के आगे के रास्ते को लेकर निश्चित है, क्योंकि वर्तमान में वह अंक तालिका में सबसे ऊपर है। ऐसे में टीम प्रबंधन बदलाव के बजाय यथास्थिति बनाए रखने को प्राथमिकता दे रहा है। दरअसल लगभग दो सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने वाले 26 वर्षीय अय्यर कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण से चूक गए थे, जिसके चलते अप्रैल में आईपीएल की शुरुआत से पहले पंत को कप्तानी मिल गई थी।

संकेत ये हैं कि दो फ्रेंचाइजी प्रमोटर किरण कुमार ग्रंथी और पर्थ जिंदल कप्तानी के मुद्दे पर एकमत हैं। टीम प्रबंधन अय्यर के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, जिन्होंने मार्च के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। जिंदल ने हालांकि इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, जबकि किरण, जो वर्तमान में मालिकों के बीच दो साल की आंतरिक रोटेशन व्यवस्था के अनुसार टीम चला रहे हैं, ने यह कहते हुए आधिकारिक पुष्टि करने से मना कर दिया कि इस सबंध में घोषणा तभी की जाएगी जब कोचों सहित टीम के सभी सदस्य दुबई में इक_ा होंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More