Home » सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा रखेंगे बॉलीवुड में कदम? जोया अख्तर ने कर ली है तैयारी

सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा रखेंगे बॉलीवुड में कदम? जोया अख्तर ने कर ली है तैयारी

by Bhupendra Sahu

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. दोनों के ही नाम के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज बने हुए हैं. हर कोई चाहता था कि नव्या बॉलीवुड में कदम रखें मगर उन्होंने एक्टिंग की जगह बिजनेस करने का फैसला लिया. जिसके बाद से उनके फैंस निराश हो गए थे. मगर अब अगस्त्य बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो अगस्त्य को जोया अख्तर लॉन्च करने जा रही हैं.

रिपोर्ट्स की माने तो अगस्त्य का शुरू से एक्टिंग के प्रति लगाव था. वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले थे. अगस्त्य के साथ इस फिल्म से दो और नए चेहरे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जोया अख्तर शाहरुख खान की बेटी को अपने नए प्रोजेक्ट जो कि इंटरनेशनल कॉमिक बुक आर्ची पर आधारित है से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेंगी. इस लिस्ट में अब अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी शामिल हो गए हैं. रिपोर्ट्स की माने तो अगस्त्य ने इस किरदार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. अगर सब प्लान के हिसाब से रहा तो वह जोया अख्तर की फिल्म में आर्ची के किरदार में नजर आएंगे.

सुहाना और खुशी के किरदार के बारे में बात की जाए तो वह बिटी और वैरोनिका के किरदार में नजर आ सकती हैं. जोया अख्तर इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं और इस फिल्म की ऑफिशियल तैयारियां इस साल के आखिर में शुरू हो सकती हैं. आपको बता दें जोया अख्तर इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. आर्ची के अलावा वह सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रही हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि ये दोनों राइटर्स की शानदार जर्नी को दिखाने वाला है जो बहुत ही बेहतरीन होगा. इस डॉक्यूमेंट्री को एक्सेल एंटरटेनमेंट और सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More