Home » कार्तिक आर्यन ने शुरू की फिल्म की शूटिंग… तब्बू के साथ शेयर की तस्वीर

कार्तिक आर्यन ने शुरू की फिल्म की शूटिंग… तब्बू के साथ शेयर की तस्वीर

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने काम पर वापसी कर ली है. वह बैक टू बैक अपने पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं ताकि नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकें. कार्तिक ने अब अपनी आने वाली फिल्म भूल भूलैया 2 की शूटिंग शुरू कर दी है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए दी है. कार्तिक आर्यन के साथ इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में नजर आने वाली हैं. कार्तिक ने तब्बू के साथ फोटो शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- दोबारा शुरुआत भूल भूलैया 2.

कार्तिक के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस कमेंट कर रहे हैं. दोनों की तस्वीर को बहुत पसंद किया जा रहा है. इस फोटो को 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. एक फैन ने कमेंट किया- भूल भूलैया 2 का इंतजार नहीं कर सकता. वहीं दूसरे फैन ने लिखा- वाओज् मैं तुम्हारी आने वाली सारी फिल्मों के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फ्रेडी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए है. इस फिल्म में कार्तिक के साथ अलाया एफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट और एकता कपूर प्रोड्यूसर कर रही हैं.
फ्रेडी के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा था कि एक एक्टर के तौर पर मैं एंटरटेनमेंट के अलग अलग फेज एक्सप्लोर करना चाहता हूं. मैं इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. फ्रेडी की दुनिया में जाने का इंतजार कर रहा हूं. ये डार्क रोमांटिक थ्रिलर है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अब रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का सभी इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा कार्तिक हंसल मेहता कि कैप्टन इंडिया और साजिद नाडियाडवाला की सत्यनारायण की कथा में नजर आने वाले हैं.
भूल भूलैया 2 की बात करें तो ये 2007 में आई फिल्म का सीक्वल है. फिल्म को अनीज बाजमी डायरेक्ट कर रहे हैं. भूल भूलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा लीड रोल में नजर आए थे.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More