Home » कल भिलाई निगम क्षेत्र के 7 केन्द्रों में लगेगा कोवैक्सीन का केवल द्वितीय डोज का टीका…

कल भिलाई निगम क्षेत्र के 7 केन्द्रों में लगेगा कोवैक्सीन का केवल द्वितीय डोज का टीका…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। दिनांक 25 अगस्त 2021 दिन बुधवार को 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को कोवैक्सीन का केवल द्वितीय डोज का वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके लिए 07 सेंटर निर्धारित किए गए हैं।

वार्ड 03 यूपीएचसी कोसा नगर के पीछे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड 09 मंगलबाजार कोहका सामुदायिक भवन, वार्ड 12 शिवमंदिर कांजी हाउस, वार्ड 21 यूपीएचसी बैकुंठधाम, वार्ड 28 मंगलबाजार छावनी, वार्ड 29 पीएचसी बापूनगर एवं वार्ड 32 पीएचसी खुर्सीपार में कोवैक्सीन के द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जाएगा!

स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि इन केन्द्रों में पहुंचकर भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने सुरक्षित तरीके से वैक्सीन लगा सकते है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More