भिलाई। छत्तीसगढ़ के जन हितेषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 60 वे जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा के निर्देश पर दुर्ग जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह के नेतृत्व में भिलाई के युवाओं ने 60 यूनिट रक्तदान कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

इस अवसर को एनएसयूआई ने पूरे प्रदेश में छत्तीसगढिय़ा गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए केक भी काटा इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा ,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष गुरलीन सिंह ,जिला सचिव एकांत साहू, जिला महासचिव विवेक साहू, संदीप साहू विशेष गौतम, पलाश लिमेश ,आदि उपस्थित थे।