Home » पति रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगने पर बैजू बावरा से बाहर हुईं दीपिका

पति रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगने पर बैजू बावरा से बाहर हुईं दीपिका

by Bhupendra Sahu

संजय लीला भंसाली फिल्म बैजू बावरा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है। रणवीर के इस फिल्म में शामिल होने की पुष्टि भंसाली ने भी की थी। हाल में ऐसे कयास लगाए गए थे कि फिल्म में दीपिका पादुकोण शामिल हो सकती हैं। खबरों की मानें तो पति रणवीर के समान फीस मांगने के कारण भंसाली की बैजू बावरा से दीपिका बाहर हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अपने पति रणवीर के समान फीस मांगने के कारण भंसाली की बैजू बावरा के प्रोजेक्ट से दीपिका बाहर हो चुकी हैं। एक सूत्र ने कहा, जाहिर तौर पर दीपिका ने अपने पति रणवीर के बराबर ही फीस की डिमांड की थी। न एक पैसा अधिक और न ही एक पैसा कम। दीपिका की इस मांग को भंसाली ने खारिज कर दिया, जिसके चलते अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

यदि दीपिका इस फिल्म में शामिल हो जातीं तो, यह उनकी रणवीर के साथ राम लीला, बाजी राव मस्तानी और पद्मावत के बाद चौथी फिल्म होती। इस फिल्म में दीपिका रणवीर के अपोजिट भूमिका में दिखने वाली थीं। भंसाली प्रोडक्शन के एक करीबी सूत्र ने कहा, एक तरह से यह बेहतर ही हुआ है। भंसाली की रणवीर और दीपिका के साथ लगातार चार फिल्में हो जाती, जो अपने आप में अधिक हो जाती। क्या आपको नहीं लगता?
इस फिल्म की कहानी 1952 में आई क्लासिक फिल्म बैजू बावरा पर आधारित होगी। बैजू बावरा एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय भट्ट ने किया था। यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी और इसमें मीना कुमारी और भारत भूषण जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु का बदला अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक तानसेन से लेता है।
फिल्म 83 में दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका में नजर आएंगी। उनके पति रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका मधु मंटेना की फिल्म महाभारत में द्रौपदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं। वह शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वह अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न की हिन्दी रीमेक में भी अभिनय करती दिखेंगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More