रायपुर। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून द्रोणिका गंगानगर, अलवर, ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर, झाड़सुगुड़ा, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से गुजरात का उत्तर महाराष्ट्र होते हुए 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका विदर्भ से उत्तर तटीय तमिलनाडु तेलंगाना तटीय आंध्रप्रदेश होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके चलते प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।