Home » जगदलपुर में जादू-टोना की शक में बुजुर्ग की हत्या… लोगों में दहशत का माहौल… आरोपी ने किया सरेंडर… पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर में जादू-टोना की शक में बुजुर्ग की हत्या… लोगों में दहशत का माहौल… आरोपी ने किया सरेंडर… पढ़े पूरी खबर

by Bhupendra Sahu

जगदलपुर। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे राजुर के सोररासपारा में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग की हत्या हो गई। जिसके बाद आरोपी ने खुद को परपा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 5 बजे करीब मृतक स्नान करने हैंडपंप गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

राजूर कोटवार गोदावरी कश्यप से हत्या की जानकारी मिलने के बाद परपा पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने लगी। जिसके बाद परपा थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि हत्या के आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले किया है और बताया है कि हत्या का कारण जादू टोना का शक है। उसे यह शक था की मृतक लंबे समय से जादू टोना कर रहा था। जिसकी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक व हत्यारा दोनो ही राजुर के निवासी हैं। इधर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More