- 52 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत आज शहरी गौठान में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पर्व हरेली को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! भिलाई नगर के विधायक श्री देवेंद्र यादव, अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी और तुलसी साहू ने गौमाता की पूजा अर्चना कर उन्हें आटे से बना लोई, गुड़ और हरी सब्जियों को खिलाया! तत्पश्चात हरेली त्यौहार पर प्रचलित गेंड़ी का सभी ने आनंद लिया तथा परिसर में ही वृक्षारोपण किए! इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी उपस्थित रहे!छत्तीसगढ़ी परंपरागत व्यंजन ठेठरी, खुरमी और अनरसा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार किया गया था जिसका सेवन सभी ने किया!
52 लाख की लागत से शहरी गौठान में होगा विकास कार्य आज हुआ भूमि पूजन 52 लाख की लागत से गौठान में कई सारे विकास कार्य किए जाएंगे जिसके लिए आज विधायक श्री देवेंद्र यादव, नीता लोधी, तुलसी साहू एवं नंद कश्यप ने विधिवत रूप से भूमि पूजन किया! इस राशि से गौठान में शेड निर्माण, परिसर के भीतर सीसी रोड निर्माण, चैनलिंक फेंसिंग एवं पेवर ब्लॉक सहित अन्य कार्य किए जाएंगे! पशुओं को हरा चारा देने के लिए नेपियर घास का उत्पादन भी किया जा रहा है! पशुओं को छाया देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है!
कुर्सी दौड़, फुगड़ी सहित हरेली पर हुए विभिन्न आयोजन, विजयी प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ के परंपरा के अनुसार विभिन्न खेल तथा अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिए! सर्वप्रथम कुर्सी दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इसके बाद नारियल फेक, फुगड़ी, रस्साकशी एवं मटका फोड़ का खेल हुआ! प्रतिभागी इन सभी खेल में उत्साह पूर्वक शामिल हुए! कुर्सी दौड़ में प्रथम विजेता तीजन बाई एवं द्वितीय विजेता कल्पना गजभिए, नारियल फेंक में सुधा प्रथम विजेता एवं बिंदु सोनी द्वितीय विजेता रही, फुगड़ी के खेल में प्रथम सुशीला एवं द्वितीय तीजन बाई रही! इन सभी विजेताओं को अपर आयुक्त अशोक दिवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड ने पुरस्कार दिया! कार्यक्रम के अवसर पर अतुल साहू, शमशेर बहादुर सिंह (कांचा), नरसिंह नाथ, चंद्रशेखर गवइ, अलीमुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार साहू, निगम से सहायक अभियंता सुनील दुबे एवं अनिल सिंह, रोहित कुमार, विनोद गौतम, सुलोचना धनकर, रेखा बघेल, नारायण साहू, हेमू सहित अन्य मौजूद रहे!