Home » टोक्यो ओलंपिक में भारत का सपना हुआ साकार… नीरज चोपड़ा ने रचा स्वर्णिम इतिहास…

टोक्यो ओलंपिक में भारत का सपना हुआ साकार… नीरज चोपड़ा ने रचा स्वर्णिम इतिहास…

by Bhupendra Sahu

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का स्वर्णिम सपना साकार हो गया है। बता दें कि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भाला फेंक नीरज चोपड़ा पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। नीरज चोपड़ा ने शनिवार को 87.03 मीटर भाला फेंककर शानदार प्रदर्शन किया। भाला फेंक मुकाबले में हर खिलाड़ी को तीन मौके मिलते हैं। ऐसे में 23 वर्षीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सभी को प्रभावित किया है। दूसरे मौके पर नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंका। जबकि जर्मनी का खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से थोड़ा ही पीछे रहा। जबकि तीसरे मौके पर नीरज चोपड़ा ने 76.79 मीटर भाला फेंका। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.55 मीटर भाला फेंका। 12 खिलाड़ियों के बीच में नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर रहे।

शीर्ष पर बने रहे नीरज चोपड़ा

साल 2008 के बाद भारत को व्यक्तिगत तौर पर स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक मिले हैं। इसी के साथ ओलंपिक में यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। गौरतलब है कि किसान परिवार से आने वाले नीरज चोपड़ा ने इस साल 88.07 मीटर के प्रदर्शन के साथ ओलंपिक में पहुंचे हैं। क्वालीफाईंग में उन्होंने 2017 के विश्व चैंपियन जर्मनी के योहानेस वेटर को भी पीछे छोड़ा था। अप्रैल और जून में 90 मीटर भाला फेंकने वाले वेटर ने नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More