Home » कृति सेनन की मिमी बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म

कृति सेनन की मिमी बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म

by Bhupendra Sahu

ऑनलाइन लीक होने के कारण कृति सेनन की फिल्म मिमी को चार दिन पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था। लोगों ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चुप्पी रखने को लेकर बॉलीवुड कलाकारों की फिल्मों को बॉयकॉट करने की मांग थी। इसके चलते कमोबेश हालिया रिलीज हुई फिल्मों को आईएमडीबी पर कम रेटिंग्स मिले थे। ऐसे माहौल में भी कृति की मिमी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बन गई है। कृति की मिमी को आईएमडीबी की वेबसाइट पर दस में से 8.2 रेटिंग्स मिले हैं। अभी तक कृति के करियर में किसी फिल्म को इतनी अधिक रेटिंग्स नहीं मिली है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया था। आईएमडीबी की वेबसाइट पर इस फिल्म को करीब 18,000 लोगों ने रेटिंग्स दिए हैं, जिनमें करीब 2,000 लोगों ने फिल्म को आकर्षक रेटिंग्स प्रदान किए हैं। इसके करीब मेहश बाबू अभिनीत कृति की फिल्म 1: नेनोक्कडीने है, जिसे 8.1 रेटिंग्स मिले हैं।

हालिया रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करें तो मिमी को काफी अधिक रेटिंग्स प्राप्त हुए हैं। आईएमडीबी पर रूही को 4.3, मुंबई सागा को 6 और हसीन दिलरुबा को 6.9 रेटिंग्स दर्शकों द्वारा दिए गए हैं। आश्चर्य होता है कि सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई को दर्शकों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा है। फिल्म को दस में से केवल 1.8 रेटिंग्स प्राप्त हुए हैं। फिल्म को लेकर सलमान की आलोचना की गई थी।
हाल में रिलीज हुई शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 को भी दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नकार दिया है। फिल्म को दस में से केवल 3.1 रेटिंग्स मिले हैं। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बॉयकॉट करने की बात चली थी। यह फिल्म 23 जुलाई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। बताया गया था कि पोर्नोग्राफी केस के चलते फिल्म के व्यूअरशिप पर असर पड़ा है।
मिमी में कृति एक सेरोगेट मदद की भूमिका में दिखी हैं। पंकज त्रिपाठी उनके पति की भूमिका में नजर आए हैं। सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। कृति ने फिल्म में गर्भवती महिला की भूमिका निभाने के लिए अपना 15 किलो वजन बढ़ाया था। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि यदि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती, तो यह सुपरहिट साबित हो जाती। फिल्म में कृति ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More