Home » अपने फिल्मी करियर में पहली बार डबल रोल करने जा रहीं तापसी पन्नू

अपने फिल्मी करियर में पहली बार डबल रोल करने जा रहीं तापसी पन्नू

by Bhupendra Sahu

जब से अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर फिल्म्स लॉन्च किया है, वह सुर्खियों में हैं। ब्लर उनके होम प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म है, जिससे जुड़ीं आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पिछले दिनों खबर आई कि फिल्म में तापसी अभिनय भी करेंगी। खास बात यह है कि वह इसमें डबल रोल करती दिखेंगी और यह उनके करियर की ऐसी पहली फिल्म होगी, जिसमें वह दोहरी भूमिका में दिखेंगी।
ब्लर 2010 में आई स्पैनिश थ्रिलर फिल्म जूलियाज आइज का हिंदी रीमेक है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें तापसी मशहूर स्पैनिश अभिनेत्री बेलेन रुएदा वाली भूमिका निभाएंगी।

बेलेन ने फिल्म में डबल रोल किया था। अब तापसी भी फिल्म में दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म में वह तापसी दो जुड़वां बहनों की भूमिका में दिखेंगी। इससे पहले तापसी सुजॉय घोष की फिल्म बदला में काम कर चुकी हैं, जो स्पैनिश फिल्म इनविजिबल गेस्ट का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म का निर्देशन गुइलम मोरालेस ने किया था, जो इसके लेखक भी थे। गिलर्मो डेल टोरो, जोकिन पड्रो और मार टारगारोना ने इस फिल्म का निर्माण किया था। बेलेन के अलावा फिल्म में लुईस होमरे और जूलिया गुतिरेज काबा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपनी जुड़वां बहन की रहस्मयी मौत की गुत्थी सुलझा रही होती है और धीरे-धीरे एक आनुवंशिक समस्या के चलते उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है।

तापसी ने कुछ ही दिन पहले नैनीताल की खूबसूरत वादियों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया, पहले दिन होटल और रेस्तरां में फिल्म में तापसी और उनके पति की भूमिका निभा रहे गुलशन देवैया के बीच कुछ रोमांटिक और कुछ गहमागहमी के सीन फिल्माए गए। नैनी झील के भी कई दृश्य लिए गए। खबर है कि अगले 40 दिनों तक नैनीताल और आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग होनी है।
तापसी फिल्म शाबाश मिठू में काम कर रही हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज के जीवन पर आधारित है। वह अभिनेता ताहिर राज भसीन के साथ कॉमेडी थ्रिलर फिल्म लूप लपेटा में दिखाई देंगी। आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी फिल्म रश्मि रॉकेट में तापसी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। वह निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा में काम कर रही हैं। तापसी तमिल थ्रिलर फिल्म जन गण मन का भी हिस्सा हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More