एक्ट्रेस नेहा पेंडसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव नजर आती हैं। नेहा टेलीविजन सिरियल्स के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाती दिख रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने नए हेयर लुक को आज शेयर किया। नेहा ने सिरीयल भाभी जी घर पर हैं में अपने किरदार अनिता के लिए नया हेयर स्टाइल अपनाया हैं। नेहा ने अपने नए हेयर लुक को शेयर करते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वहीं इसी लुक में नेहा भाभी जी घर पर हैं के सेट पर स्क्रीप्ट पढ़ती दिखी।
नेहा ने विडियो शेयर करते हुए हेयर स्टाइलिस्ट अमित यशवंत का धन्यवाद किया। बता दें कि हेयर स्टाइलिस्ट अमित कई बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ बतौर हेयर स्टाइलिस्ट काम करते रहते हैं। नेहा अपने नए लुक को पसंद करती दिखी। नेहा ने विडियो शेयर कर लिखा, अच्छा हेयर कट और अच्छा विडियो!!
बता दें कि, हाल ही में नेहा मराठी फिल्म जून में मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थी। फिल्म को पहले मराठी ओटीटी प्लेटफार्म प्लेनेट मराठी पर रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स द्वारा भी पसंद किया गया। इस फिल्म में नेहा के साथ सिद्धार्थ मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में दोनों के बीच दोस्ती और फ्रेंडशिप बॉन्ड को शेयर किया गया।
फिल्म को निखिल महाजन द्वारा डायरेक्ट किया गया। जो कई बेहतरीन मराठी फिल्में जैसे पुणे 52, बाजी और बेताल बना चुके हैं। वहीं जून के बाद अब गोदावरी इस मराठी फिल्म को भी जल्द रिलीज किया जाएगा। जो निखिल ने ही बनाई है। जून फिल्म को मराठी एक्टर एंव प्रोड्यूसर जितेंद्र जोशी द्वारा प्रोड्यूस किया गया।