Home » अपने गाने लक शेक को मिल रहे रिस्पांस से बेहद खुश है टीना आहूजा

अपने गाने लक शेक को मिल रहे रिस्पांस से बेहद खुश है टीना आहूजा

by Bhupendra Sahu

म्यूजिक वीडियो आजकल ट्रेंड में है और हर दिन हम देखते है एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो रहा है। ऑडियंस को यह वीडियो पसंद आ रहे है और इन वीडियो में फ्रेश पैरिंग सबको लुभा रही है। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का हाल ही में म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है लक शेक जिसको काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाने पर अपने काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, सबसे पहले मैं सबको धन्यवाद देना चाहती हूं गाने को पसंद करने के लिए। जब से गाना रिलीज हुआ है तब से मुझे काफी कॉम्प्लिमेंट्स मिल रहे है। मैंने इस गाने को शूट करते हुए बहुत मजा किया। सिर्फ एक खऱाब चीज यह हुई की जब मैं चंडीगढ़ में गाना शूट कर रही थी तो मेरे पापा को कोविड हो गया था। पंजाब मेरी पसंदीदा जगह है इसलिए इस गाने को वहा शूट करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। इसके साथ साथ मेरी टीम बहुत अच्छी थी और मैं विश्वास रखती हूँ की अगर टीम अच्छी हो तो आधा काम पूरा हो जाता है।
उनके पापा गोविंदा का क्या रिएक्शन रहा गाने को लेकर, इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, मेरे पापा ने गाना देखा है और उन्हें बहुत अच्छा लगा। शूट करने से पहले ही उन्हें पता था कि मैं कौन सा गाना शूट कर रही है। लेकिन वीडियो उन्होंने अभी देखी। मैं बहुत खुश हूँ की उन्हें वीडियो पसंद आया क्यूंकि डांसिंग के लिए मैं उन्हें ही अपना गुरु मानती हूँ।

म्यूजिक वीडियो आजकल ट्रेंड में है। क्या वह इनका हिस्सा बनना पसंद करती है , इसपर उन्होंने कहा, मैं म्यूजि़क वीडियो का हिस्सा बनना जरूर चाहूंगी। मुझे यह ट्रेंड बहुत अच्छा लगता है। कई वीडियो मुझे ऑफर भी हुए है लेकिन मैं ख़ास काम करना चाहती हूँ।
अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए टीना ने कहा, हमने इस गाने के लिए बहुत मेहनत की है। 16 घंटे लगातार शूट करके हमने इसका शूट किया। आप सभी को इसको इतना प्यार देने के लिए बहुत धन्यवाद। मैं चाहूंगी आगे भी ऐसे ही आप हमें प्यार देते रहे।
गाने को शिबानी कश्यप और वीन रांझा ने गाया है। यह हिंदी और पंजाबी मिक्स गाना है। गाने को चंडीगढ़ में शूट किया गया है और इसमें टीना के साथ अनवारुल हसन अनु भी नजर आ रहे है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More