Home » बेहतर प्रदर्शन: वैश्विक व्यापार सुविधा रैंकिंग में भारत ने लगाई बड़ी छलांग

बेहतर प्रदर्शन: वैश्विक व्यापार सुविधा रैंकिंग में भारत ने लगाई बड़ी छलांग

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारत ने डिजिटल और टिकाऊ व्यापार सुविधा पर एशिया प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक आयोग  के ताजा सर्वे में उल्लेखनीय छलांग लगाते हुए 2021 में 90.32% अंक हासिल किए हैं।

2019 के सर्वे में 78.49% अंक मिले थे। सर्वे 143 देशों  पर आधारित है। इसमें विश्व व्यापार संगठन के समझौते में शामिल 58 व्यापार सुविधा उपायों का आकलन किया गया है।

ओईसीडी और अन्य देशों से बेहतर प्रदर्शन
ताजा सर्वे में भारत की रैंकिंग फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, नॉर्वे, फिनलैंड जैसे कई आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) देशों से बेहतर है। दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुकाबले भी भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

सीबीआईसी के सुधारों का रैंकिंग पर असर
वित्त मंत्रालय ने कहा कि सीबीआईसी सुधारों की शृंखला के जरिये व्यक्ति रहित, कागज रहित और संपर्क रहित सीमा शुल्क ढांचे की शुरुआत की है। इससे यूएनईएससीएपी रैंकिंग में सुधार के संदर्भ में सीधा प्रभाव पड़ा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More