Home » पिंक आउटफिट में एक्ट्रेस मोनालिसा का दिखा ग्लैमरस अंदाज

पिंक आउटफिट में एक्ट्रेस मोनालिसा का दिखा ग्लैमरस अंदाज

by Bhupendra Sahu

एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही अपनी बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में रही हैं। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अबतक के करियर में मोनालिया ने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। अब मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पिंक आउटफिट में अपनी तस्वीरें बीच पर शेयर की हैं। मोनालिसा पिंक कलर की बीच आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अपनी तसवीरों पर कैप्शन दिया है, ऊपर आसमान, नीचे रेत, भीतर शांति…. मोनालिसा के फैंस ने भी उनकी फोटो पर कमेंट की बौछार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों टीवी शो नमक इस्क का में नजर आ रही हैं। उनके साथ ही इस सीरियल में श्रुति शर्मा और आदित्य ओझा, विशाल आदित्य सिंह भी काम कर रहे हैं। यही नहीं मोनालिसा बिस बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं और काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

अंतरा बिस्वास जिन्हें इनके स्टेज नाम मोना लिसा के नाम से भी जाना जाता हैं। उन्होंने भोजपुरी के साथ ही हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ये 2016 में बिग बॉस सीजऩ 10 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं
इन्होंने हिन्दी फिल्म जयते में आरती नाम की एक लड़की की एक छोटी सी भूमिका निभाई थी और इसी से हिन्दी फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि इससे इन्हें कोई पहचान नहीं मिल पाई थी। इसके बाद इन्होंने हमाम फी अंस्टरडम (1998) और जय श्रीराम (1999) नाम की ओडिया में बनी फिल्मों में भी काम किया था। इसके बाद ये दमन (2001) में एक गाने में दिखाई दी थीं। इसके बाद ये रोंग नंबर (2002) नाम की ओडिया फिल्म के अलावा टॉप सम्राट (2003) और अधिकार (2004) जैसी बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More