Home » कार्तिक आर्यन ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, पायलट बन जीतेंगे फैंस का दिल

कार्तिक आर्यन ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, पायलट बन जीतेंगे फैंस का दिल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. उनकी नई फिल्म का नाम कैप्टन इंडिया है जिसे हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. कार्तिक ने फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. इस फिल्म की कहानी युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन से प्रेरित है. इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा प्रोड्यूसर कर रहे हैं. कैप्टन इंडिया में कार्तिक आर्यन एक पायलट के किरदार में नजर आने वाले हैं. कार्तिक ने फिल्म से पहला लुक शेयर करते हुए लिखा- जब एक आदमी अपनी ड्यूटी से परे जाता है. बड़े गर्व और सम्मान के साथ हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं. कैप्टन इंडिया.

कार्तिक के पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट करके उन्हें बधाई दी है. कार्तिक को पायलट के लुक में देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं. वह उनके पोस्ट पर कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
फिल्म के बारे में कार्तिक आर्यन ने कहा- कैप्टन इंडिया समान रूप से प्रेरणादायक और रोमांचकारी है और इसके साथ मुझे हमारे देश के इस तरह के ऐतिहासिक अध्याय का हिस्सा बनने के लिए गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है. हंसल सर के काम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और उनके साथ सहयोग करने का यह सही मौका था.
फिल्म निर्माता हंसल मेहता कहते हैं, ‘कैप्टन इंडियाÓ जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, एक ऐसे पल को फिर से दर्शाएगा जहां एक आदमी अपने दर्द और पीड़ा को परे रख कर हजारों लोगों की जान बचाता है. मुझे फिल्म में रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा के साथ काम करने की खुशी है और मैं कार्तिक के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, कैप्टन इंडिया न केवल अब तक के सबसे बड़े मानवीय कार्यों में से एक की कहानी है, बल्कि अदम्य मानवीय भावना के बारे में भी है, जो बाधाओं के बावजूद असफलता से ऊपर उठता है. हंसल मेहता हमारे समय के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और उन्होंने हमेशा मानवीय कहानियों के वास्तविक सार को खूबसूरती से कैद किया है. यह निश्चित रूप से कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों के लिए होगी क्योंकि वह ‘कैप्टन इंडिया के साथ नए क्षेत्र में कदम रख रहे हैं.
‘कैप्टन इंडियाÓ एक ऐसी फिल्म है जो एक प्रेरक मानवीय कहानी और एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का सही संतुलन है. एक निर्माता के रूप में इसका काफी समय इंतज़ार था और मैं रोनी स्क्रूवाला, हंसल मेहता और कार्तिक आर्यन जैसे समान रूप से पैशनेट टीम के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं. मुझे विश्वास है कि यह कहानी हर भारतीय को पसंद आएगी. रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा द्वारा निर्मित, बावेजा स्टूडियोज़ के विक्की बाहरी द्वारा सह-निर्माता इस फि़ल्म में आरएसवीपी की सोनिया कंवर एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और ‘कैप्टन इंडिया की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More