Home » भिलाई निगम ने मास्क नहीं लगाने वालों पर की कार्रवाई, बिना मास्क लगाए घर से निकलने वाले 146 लोगों से 17550 रुपए वसूला गया अर्थदंड

भिलाई निगम ने मास्क नहीं लगाने वालों पर की कार्रवाई, बिना मास्क लगाए घर से निकलने वाले 146 लोगों से 17550 रुपए वसूला गया अर्थदंड

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है! मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों पर शहर में कार्यवाही करते हुए ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम के सभी जोन के स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क या अन्य तरीके से मुंह को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही की।

निगम की टीम बाजार क्षेत्र, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौक चौराहों का निरीक्षण करते हुए नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। लोगों के अधिक आवागमन वाले चौक चौराहों पर नजर रखते हुए बिना मास्क लगाए हुए निकलने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। सप्ताह भर में निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 146 लोगों से मास्क नहीं पहनने को लेकर 17550 रुपए अर्थदंड वसूला गया। निगम प्रशासन आमजन से अपील करती है कि चेहरे पर मास्क लगाकर ही घरों से निकले और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु घर के बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी है, लेकिन बहुत से लोग नियमों को ताक पर रखकर बिना मास्क के घर से बाहर निकलने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे है ऐसे में संक्रमण एक दूसरे में फैलने की संभावना बढ़ जाती है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु निगम के जोन कार्यालयों की टीम निगम क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर जहां पर अधिक से अधिक लोगों का आवागमन या जमवाड़ा होता है ऐसे स्थानों पर भी कार्यवाही कर रही हैं। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है! अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी! मास्क नहीं लगाने के कारण जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्र में 24 लोगों से 2180, जोन क्रं. 02 वैशालीनगर में 17 लोगों से 1700, जोन क्रं. 03 मदरटेरेसा नगर क्षेत्र में 24 लोगों से 2400, जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र में 74 लोगों से 10470, जोन क्रं. 05 में 07 लोगो से 800 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। इस प्रकार अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सप्ताह में 146 लोगों से 17550 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More