Home » धाकड़ में कंगना रनौत निभाएंगी स्पेशल एजेंट का किरदार

धाकड़ में कंगना रनौत निभाएंगी स्पेशल एजेंट का किरदार

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर शूटिंग पर लौट चुकी हैं. जी हां, एक्ट्रेस ने बुडापेस्ट पहुंचकर अपनी अगली फिल्म ‘धाकड़ की शूटिंग को वापस शुरू कर दिया है. जहां आज एक्ट्रेस ने शूटिंग की लोकेशन से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें इस फिल्म के अंदर सबसे शातिर एजेंट बनाने की तैयारी की जा रही है.

आपको बता दें, कंगना रनौत हमें इस फिल्म में एक एजेंट के रूप में दिखाई देंगी, इस एजेंट का नाम अग्नि होगा. जहां इस फिल्म का पहला शेड्यूल मध्य प्रदेश में शूट किया जा चुका है. जिसके बाद अब इस फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट में चल रही है. खास बात है कि इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ हमें अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. जो इस फिल्म की शूटिंग के लिए इस वक्त अपने पूरे परिवार के साथ बुडापेस्ट पहुंच चुके हैं, और उन्होंने वहां कंगना के साथ इस फिल्म की शूटिंग को भी शुरू कर दिया है. आपको बता दें, कंगना ने अब बॉलीवुड में कई लोगों से पंगा ले लिया है. जिस वजह से एक्टर अब अपनी पर्सनल फिल्मों में काम कर रही हैं.

जहां धाकड़ के बाद कंगना के पास जयललिता की बायोपिक थलाइवी भी है, इसके अलावा वो हमें मणिकर्णिका रिटर्न्स: दी लेजेंड ऑफ दीद्दा में भी नजर आएंगी. वहीं एक्ट्रेस के पास उनकी फिल्म तेजस भी पाइपलाइन में पड़ी हुई है. जहां अब खबर है कि एक्ट्रेस बहुत जल्द निर्देशक बनने वाली हैं, जहां वो जल्द ही पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी एक कहानी पर फिल्म बनाने वाली हैं. एक्ट्रेस ने इस बात को पहले ही साफ कर दिया है कि ये फिल्म इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं होगी. कंगना के पास इस बार फिल्मों का एक पूरा स्टॉक पड़ा हुआ है. जिसकी मदद से वो अपने फैंस का खूब मनोरंजन कर सकती है.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More