Home » गैंगस्टर विनोद बिहारी MP से गिरफ्तार, फरार किन्नर कैदी गोंदिया में पकड़ाई दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

गैंगस्टर विनोद बिहारी MP से गिरफ्तार, फरार किन्नर कैदी गोंदिया में पकड़ाई दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

by admin

दुर्ग भिलाई / पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल  पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव अति. पुलिस अधीक्षक महोदय  दुर्ग एवं विवेक शुक्ला  नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बढ़ते गंभीर अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश हेतु क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्यवाही कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है थाना प्रभारी मोहन नगर बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है कि प्रार्थी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित शिकायत आवेदन जिसमें अनावेदकगण विनोद बिहारी एवं सोमू बिहारी द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर अवैध रूप से 8 लाख रूपये ले लेना तथा रकम एवं दस्तावेज वापस नहीं किया जाना लेख होने से शिकायत जांच पर दिनांक 02.04.2021 को आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 115/2021 धारा 384,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपीगणों की पता तलाश लगातार की गई जो फरार थे कि पता तलाश के दौरान आरोपी विनोद बिहारी का जिला सतना मध्य प्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त होने पर दिनांक 11.07.2021 को थाना मोहन नगर से टीम रवाना किया गया जो आरोपी विनोद बिहारी पिता राज बल्लभ सिंह उम्र 52 साल साकिन दीपक नगर दुर्ग को सतना मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर थाना लाया गया प्रकरण के एक अन्य आरोपी सोमू बिहारी की पता तलाश जारी है। आरोपी विनोद बिहारी को न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय भेजा जाता है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर स्टाफ उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्र.आर. अशोक साहू ,आरक्षक मनीष अग्निहोत्री की सराहनीय भूमिका रही।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More