Home » विधायक भावना बोहरा ने किया सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन

विधायक भावना बोहरा ने किया सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन

by Bhupendra Sahu

विधायक भावना बोहरा ने किया सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन

17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने रविवार को बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन कर विधानसभा क्षेत्र के 17 गाँव के किसानों की वर्षों पुरानी मांग कर दी है। खेतों तक सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए इस परियोजना को लेकर किसानों और क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

 

39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपए की लागत से सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण कार्य से पंडरिया विधानसभा के 17 गाँव जिसमें ग्राम बाजगुड़ा, खैरबना, दैहानडीह, पटपर, डोंगरिया, जमुनिया, रणजीतपुर, रणवीरपुर, सिंगारपुर, नवघटा, बीरेंद्रनगर, सुकतरा, रेंगाटोला, सिंघनगढ़, डुमरिया, दलसाटोला एवं नवापारा सहित आस-पास के हजारों गाँव के किसानों और 2916 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। भूमिपूजन के अवसर पर हजारों की संख्या में लाभान्वित ग्राम व आस-पास के किसानों ने समारोह में पहुंचकर विधायक भावना बोहरा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वर्ष 2020 व उससे पहले तक, हमने इस नहर के लिए लगातार संघर्ष किया है। रणवीरपुर से सहसपुर तक हमने ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और पैदल यात्रा की जिसमें क्षेत्र के किसान भाई-बहन और किसान संघ भी इस आंदोलन में मजबूती से साथ खड़ा रहा। आज उसी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है कि सुतियापाठ, बड़ौदा, पड़कीपार, बाकेला, रेंगाबोड़ और अगर जैसे क्षेत्रों में 300 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिली है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को गति मिली और आज सभी जगह काम प्रारंभ हो चुका है। मेरे राजनीतिक जीवन में सुतियापाठ का यह संघर्ष इसलिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मैंने यहीं से अपने पहले राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की थी। मुझे गर्व है कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हम इस कार्य को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों किसान भाई-बहनों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More