Home » आईपीएल 2026: नांद्रे बर्गर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, बने प्लेयर ऑफ द मैच

आईपीएल 2026: नांद्रे बर्गर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हराकर अपने अभियन का विजयी आगाज किया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। इसके चलते चेन्नई सुपरकिंग्स को शुरुआत झटके लगे और फिर पूरी टीम महज 127 रन पर ढेर हो गई। बर्गर को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
बर्गर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स को शुरुआत झटके देते हुए उसकी शुरुआत खराब कर दी। उन्होंने पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन (6) को बोल्ड आउट कर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर आयुष म्हात्रे (0) को पवेलियन लौटा दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।
बर्गर ने साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। वह अब तक 7 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 19 की औसत और 8.14 की इकॉनमी से 9 विकेट अपने नाम किए हैं। यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इसी तरह वह 89 टी-20 मैचों में 24.26 की औसत और 7.86 की इकॉनमी से 99 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/10 विकेट का रहा है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More