Home » रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त… सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त… सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

by Bhupendra Sahu

रायपुर। IAS रजत बंसल को राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त (सीपीआर) बनाया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS रजत बंसल को राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त (सीपीआर) बनाया है।

इसके अलावा सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।रजत बंसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

रजत बंसल छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के IAS ऑफिसर हैं। वे हरियाणा के रहने वाले हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। उन्होंने अपनी पहली कोशिश में IPS रैंक हासिल की, फिर दूसरी कोशिश में IAS बने।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More