Home » धुंरधर 2 के आगे दूसरे दिन बिगड़ा उस्ताद भगत सिंह का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन

धुंरधर 2 के आगे दूसरे दिन बिगड़ा उस्ताद भगत सिंह का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन

by Bhupendra Sahu

पवन कल्याण और डायरेक्टर हरीश शंकर की फि़ल्म उस्ताद भगत सिंह को लेकर लोगों में काफ़ी उम्मीदें थीं. तेलुगू स्टार की पिछली रिलीज़ दे कॉल हिम ओजी ने बॉक्स ऑफि़स पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे, इसलिए उस्ताद भगत सिंह से भी वैसी ही उम्मीदें थीं. इसन ओपनिंग तो जबरदस्त की लेकिन दूसरे दिन ही इसकी कमाई की रफ्तार पटरी से उतर गई. चलिए यहां जानते हैं उस्ताद भगत सिंह ने रिलीज के दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
पवन कल्याण और राशि खन्ना की लेटेस्ट फि़ल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च, 2026 को उगादी के मौके पर रिलीज़ हुई थी और इसका क्लैश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से हुआ. पहले दिन तो ‘उस्ताद भगत सिंहÓ ने साउथ में ‘धुरंधर 2Ó पर दबदबा बनाते हुए अच्छी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे दिन ही खेल बिगड़ गया और पवन कल्याण की एक्शन-कॉमेडी ड्रामी सिंगल डिजिट में सिमटती नजर आई.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो उस्ताद भगत सिंह ने रिलीज के पहले दिन 34.75 करोड़ की नेट कमाई की थी. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ उस्ताद भगत सिंह की दो दिनों की कुल कमाई 44 करोड़ हो गई है. वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ रुपये हुआ है.
उस्ताद भगत सिंह सॉलिड शुरुआत के बाद दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई. हालांकि ये 50 करोड़ के नेट कलेक्शन से इंचभर दूर है. बता दें कि पवन कल्याण की ये फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनी है. रिलीज के दो दिनों में ये अभी अपना आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आएगी और ये मोटा कलेक्शन कर अपनी लागत वसूलने के करीब पहुंच जाएगी.
उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था. जहां पहले दिन पवन कल्याण की फिल्म ने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर को जबरदस्त टक्कर दी तो वहीं दूसरे दिन ही उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर लडख़ड़ा गई और इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई. वहीं धुरंधर 2 ने धमाकेदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी कहर बरपा दिया. बता दें कि धुरंधर 2की दो दिनों की भारत में कुल कमाई 226 करोड़ हो चुकी है जबकि उस्ताद भगत सिंह दो दिनों में 44 करोड़ ही कमा पाई है. यानी दोनों के कलेक्शन में जमीन आसमान का अंतर है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More