Home » आईएमए राज्य सम्मेलन में डॉ. अजय गुप्ता सम्मानित, ई-पुस्तकों और स्वास्थ्य जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान

आईएमए राज्य सम्मेलन में डॉ. अजय गुप्ता सम्मानित, ई-पुस्तकों और स्वास्थ्य जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान

by Bhupendra Sahu

रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हाल ही में श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज, रायपुर में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 200 चिकित्सकों ने सहभागिता की। इस गरिमामय आयोजन में दुर्ग के प्रसिद्ध चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. अजय गुप्ता को यह सम्मान उनकी द्वारा लिखित 16 ई-पुस्तकों के लिए प्रदान किया गया, जो स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी ये सभी ई-पुस्तकें उनकी वेबसाइट www.drajaygupta.com
पर निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें अब तक 2.5 लाख से अधिक लोग पढ़ और देख चुके हैं।

कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. गुप्ता ने यौन रोगों जैसे संवेदनशील विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित चिकित्सकों ने सराहा। इसके साथ ही कॉन्फ्रेंस में प्रकाशित स्मारिका में उनका “स्वस्थ त्वचा के लिए सनस्क्रीन का उपयोग” विषय पर लेख भी शामिल किया गया।

डॉ. अजय गुप्ता की इस उपलब्धि पर उन्हें विभिन्न चिकित्सकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनका यह योगदान न केवल चिकित्सा क्षेत्र में बल्कि जन-जागरूकता बढ़ाने में भी सराहनीय माना जा रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More