Home » सिवरेज टैंक में उतरे तीन कर्मियों की मौत, अस्पताल में हंगामा और परिजनों का विरोध

सिवरेज टैंक में उतरे तीन कर्मियों की मौत, अस्पताल में हंगामा और परिजनों का विरोध

by Bhupendra Sahu

रायपुर। राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर के सिवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन कर्मचारियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफाई के लिए टैंक में उतरे तीनों कर्मी जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे और आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते यह हादसा हुआ है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतकों के शवों को अमानवीय तरीके से ले जाया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस बात को लेकर आक्रोश और बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परिजनों और पुलिस के बीच अस्पताल के मुख्य गेट पर झड़प भी हो गई।
बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, मामले को लेकर जांच की मांग भी तेज हो गई है।
००००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More