Home » विजय-रश्मिका की राणाबली का गाना ओ मेरे साजन हुआ रिलीज, रोमांस करता नजर आया न्यूली वेड कपल

विजय-रश्मिका की राणाबली का गाना ओ मेरे साजन हुआ रिलीज, रोमांस करता नजर आया न्यूली वेड कपल

by Bhupendra Sahu

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों के लिए दोहरी खुशी का मौका है। इस जोड़ी ने असल जिंदगी में शादी के बंधन में बंधकर अपने नए सफर की शुरुआत कर दी है। अब इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म राणाबाली के निर्माताओं ने एक बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म का रोमांटिक गाना ओ मेरे साजन रिलीज कर दिया है। वीडियो न केवल फिल्म का हिस्सा है, बल्कि विजय-रश्मिका के नए वैवाहिक जीवन के लिए एक खूबसूरत तोहफा भी है।
ओ मेरे साजन रश्मिका (जायम्मा) और विजय (राणाबाली) के किरदारों की शादी की तैयारियों से शुरू होता है। पारंपरिक शादी के लिबास में सजे विजय और रश्मिका की घर में भव्य एंट्री दिखाई गई है, जो बेहद राजसी लगती है। वीडियो में उनके वैवाहिक जीवन की छोटी-छोटी झलकियां और प्यार भरे पलों को खूबसूरती से पिरोया गया है। अंत में मैत्री मूवी मेकर्स ने रश्मिका और विजय को खुशहाल शादीशुदा जीवन की बधाई दी है।
7 साल के लंबे इंतजार के बाद रश्मिका और विजय की पसंदीदा जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों ने आखिरी बार साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म डियर कॉमरेड में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। इससे पहले 2018 में उनकी फिल्म गीता गोविंदम ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। राणाबाली सितंबर 2026 में रिलीज होने वाली है, जिससे सामने आई रश्मिका और विजय की पहली झलक ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।
इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है. इसकी कहानी 19वीं सदी के भारत में घटी है और यह 1854 से 1878 के बीच हुई वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है. विजय ने शक्तिशाली राणाबली का किरदार निभाया है, जबकि रश्मिका ने जयम्मा की भूमिका निभाई है. हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू खलनायक सर थियोडोर हेक्टर के रूप में नजर आते हैं. विजय ने इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा था, अंग्रेजों ने उन्हें जंगली कहा था, मैं इससे असहमत नहीं हूं, वह हमारा जंगली था! यह फिल्म ब्रिटिश शासन के अधीन लोगों के संघर्षों को दर्शाती है और इसमें सशक्त भावनाएं और एक्शन देखने को मिलते हैं.
दिलचस्प बात यह है कि विजय और रश्मिका पहले भी गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. लेकिन इस बार उत्साह और भी अधिक है क्योंकि वे अब वास्तविक जीवन में पति-पत्नी हैं.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More