नई दिल्ली । प्रीमियम लैपटॉप बाजार में अपना दबदबा कायम रखने के बाद, अब एप्पल ने बजट फ्रेंडली सेगमेंट में भी तहलका मचा दिया है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए अपना नया और किफायती लैपटॉप ‘मैकबुक नियोÓ (रूड्डष्क्चशशद्म हृद्गश) लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस सस्ते मैकबुक में भी कंपनी ने उसी दमदार ए18 प्रो (्र18 क्कह्म्श) चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स में देखने को मिलता है। इस लैपटॉप की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और आगामी 11 मार्च से यह एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट व सभी अधिकृत रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले
नए मैकबुक नियो में 13 इंच का बेहतरीन लिक्विड रेटिना आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो 219श्चश्चद्ब पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। एप्पल का यह लेटेस्ट लैपटॉप आईफोन 16 सीरीज वाले ए18 प्रो चिप पर काम करता है, जो इसे मल्टीटास्किंग के लिए बेहद फास्ट बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह इंटेल कोर अल्ट्रा 5 चिप वाले विंडोज पीसी के मुकाबले रोजमर्रा के कामों में 50 फीसदी तक और कुछ एआई (्रढ्ढ) आधारित कार्यों में तीन गुना तक ज्यादा तेज परफॉर्मेंस देता है। मैकबुक एयर की तरह ही यह लैपटॉप भी लेटेस्ट मैकओएस ताहो (द्वड्डष्ह्रस् ञ्जड्डद्धशद्ग) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज के दो शानदार विकल्प मिलते हैं, हालांकि इसमें रैम को बाद में बढ़ाया नहीं जा सकता है।
बेहतरीन बैटरी लाइफ और एडवांस फीचर्स
बजट फ्रेंडली होने के बावजूद एप्पल ने इस लैपटॉप के फीचर्स में कोई कंजूसी नहीं की है। इसमें 36.5ङ्खद्ध की बैटरी दी गई है, जिसे 20ङ्ख के यूएसबी टाइप-सी एडॉप्टर से तेजी से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह मैकबुक 16 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग या 11 घंटे तक की लगातार वेब ब्राउजिंग का बैकअप देता है। मात्र 1.23 किलोग्राम वजन वाले इस हल्के लैपटॉप में मल्टीटच ट्रैकपैड के साथ मैजिक कीबोर्ड और सुरक्षा के लिए टच आईडी (ञ्जशह्वष्द्ध ढ्ढष्ठ) की सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा, बेहतरीन वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 1080श्च फेसटाइम एचडी वेबकैम, वॉयस आइसोलेशन, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर सेटअप और वाई-फाई 6ई (ङ्खद्ब-स्नद्ब 6श्व) व ब्लूटूथ 6 जैसी बेहतरीन कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है।
कीमत, आकर्षक ऑफर्स और कड़ा मुकाबला
एप्पल ने इस नए मैकबुक को ब्लश, सिट्रस, इंडिगो और सिल्वर जैसे चार बेहद खूबसूरत रंगों में बाजार में उतारा है। कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये रखी गई है, जबकि 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये तय की गई है। छात्रों के लिए कंपनी एक शानदार ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत स्टूडेंट्स 10,000 रुपये के एजुकेशन डिस्काउंट का लाभ उठाकर इसे और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं। बाजार में इस किफायती मैकबुक की सीधी टक्कर क्रोमबुक (ष्टद्धह्म्शद्वद्गड्ढशशद्म) और 60 से 70 हजार रुपये की कीमत में आने वाले एचपी, डेल व एसर जैसे दिग्गज ब्रांड्स के विंडोज लैपटॉप से होगी।