Home » जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में छठी बार किया शिमरोन हेटमायर को आउट, जानिए आंकड़े

जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में छठी बार किया शिमरोन हेटमायर को आउट, जानिए आंकड़े

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार (1 मार्च) को बड़ा कमाल किया। टी-20 विश्व कप 2026 के 52वें मुकाबले में उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बुमराह ने 12वें ओवर में वेस्टइंडीज को 2 झटके दिए। उनकी इस धारदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज का मध्यक्रम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हेटमायर के खिलाफ बुमराह के आंकड़े कमाल के रहे हैं, आइए उसपर नजर डालते हैं।
वेस्टइंडीज की पारी में हेटमायर तब बल्लेबाजी के लिए आए, जब टीम का स्कोर 68 रन पर एक विकेट था। इसके बाद उन्होंने 12 गेंदों पर 27 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्के निकले। हालांकि, तेज गेंदबाज बुमराह की शॉर्ट लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हेटमायर चूक गए। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चली गई और उनकी पारी का अंत हो गया।
बुमराह का पलड़ा हेटमायर पर भारी नजर आता है। टी-20 क्रिकेट की 10 पारियों में बुमराह ने हेटमायर को 6 बार आउट किया है। इस दौरान हेटमायर ने 23 गेंदों पर केवल 17 रन बनाए, जिसमें 11 गेंदों पर कोई रन नहीं बना और सिर्फ 1 चौका लगा। बुमराह के खिलाफ हेटमायर की औसत 2.83 की है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी 3 पारियों में बुमराह ने उन्हें 2 बार पवेलियन भेजा है, जहां उनका औसत महज 4 का है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More