Home » वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली । टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 254/6 का स्कोर बनाया। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। कैरेबियाई टीम से शिमरोन हेटमायर (85) और रोवमैन पॉवेल (59) ने अर्धशतक लगाए। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के सभी गेंदबाजों ने खूब रन पिटाए। आइए वेस्टइंडीज द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।
वेस्टइंडीज टी-20 विश्व कप के इतिहास में 250+ रन बनाने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी। बता दें कि इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज से बड़ा स्कोर सिर्फ श्रीलंका (260/6 बनाम केन्या, 2007) ने बनाया है। इस सूची में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर आयरलैंड (235/5 बनाम ओमान, 2026) के नाम पर दर्ज है। इसके साथ-साथ यह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी है।
हेटमायर को 9 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जीवनदान मिला। मुजरबानी की गेंद पर मुसेकिवा ने हेटमायर का कैच छोड़ा। उन्होंने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और शुरुआती पावरप्ले में रिचर्ड नगारवा के ओवर में 4 चौके लगाते हुए अपने आक्रामक इरादे जाहिर किए। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। मुसेकिवा ने 70 के स्कोर पर फिर से हेटमायर का कैच छोड़ा। आखिरकार वह 34 गेंदों में 85 रन (चौके-7, छक्के-7) बनाकर आउट हुए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More