Home » बजट में महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़ का प्रावधान… अबूझमाड़-जगरगुंडा में बनेंगी एजुकेशन सिटी

बजट में महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़ का प्रावधान… अबूझमाड़-जगरगुंडा में बनेंगी एजुकेशन सिटी

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे। इस बार बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित बताया गया है।

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात
बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़ का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि यह राशि प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से निर्धारित की गई है।

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी। दोनों परियोजनाओं के लिए ₹100-100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। एजुकेशन सिटी में प्राथमिक शाला से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आईटीआई, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, शिक्षक छात्रावास सहित समग्र शैक्षणिक ढांचा विकसित किया जाएगा।

सरकार का दावा है कि इस पहल से दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में व्यापक सुधार होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More