Home » उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को करें प्रशिक्षित : कलेक्टर

उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को करें प्रशिक्षित : कलेक्टर

by Bhupendra Sahu

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल विकास से जोडऩे तथा क्षमता निर्माण करने के मद्देनजर औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों को आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न ट्रेड एवं कोर्स के लिए युवाओं का कौशल विकास करते हुए उन्हें दक्ष एवं कुशल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योगों में मानव संसाधन की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के दृष्टिगत युवाओं का कौशल विकास आज के समय की आवश्यकता है। सभी उद्योगों से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावना के दृष्टिगत उनकी आवश्यकता के लिए चर्चा की। इस दौरान जिले मेें फैब्रिकेशन, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल, सिविल इंजीनियर तथा सॉफ्ट स्किल में प्रबंधन संबंधी कौशल, विभिन्न उपकरणों की जानकारी रखने संबंधी जानकारी बताई गई। इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, टेक्सटाइल्स एवं गारमेंट्स, इलेक्टॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर, प्लास्टिक्स, आईटी, आईटीईएस, डाटा सेंटर, बीपीओ सहित अन्य सेक्टरों में कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि सभी उद्योगों में आवश्यकता से संबंधित जानकारी शीघ्र दें, ताकि आने वाले माह में युवाओं को सेंशटाइज किया जाएगा।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी 5 वर्षों में उद्योगों में मानव संसाधन की जरूरतों के अनुसार कौशल विकास विभाग योजना बनाकर युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री सेतु अंतर्गत उद्योगों से भी सहयोग एवं सहभागिता ली जाएगी। जिससे उद्योग एवं समाज दोनों को फायदा होगा। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, प्रशिक्षु आईपीएस श्री आदित्य कुमार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू व्ही वर्गीस, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सतविंदर सिंह भाटिया, सहायक संचालक कौशल विकास श्री देवेन्द्र महेश्वरी सहित एबीस एक्सपोर्ट प्राईवेट लिमिटेड, सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड, कल्याणी इस्पात लिमिटेड, सनटेक जियोलेक्टाइल, थर्मोकेयर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, राजाराम मेज प्रोडक्टस, क्रेस्ट स्टील एवं पावर लिमिटेड, ड्रोल्स पैट फूड प्राईवेट लिमिटेड, कमल साल्वेंट प्राईवेट लिमिटेड, सिम्पलेक्स एनर्जी, ओरियंट इस्पात प्राईवेट स्टील लिमिटेड सहित अन्य उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More