Home » टेस्ट क्रिकेट: पाकिस्तान के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट: पाकिस्तान के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रतिद्वंद्विता हमेशा रोमांचक और शानदार रही है। हालांकि, राजनीतिक परिस्थितियों के चलते दोनों देश अब क्रिकेट का सबसे बड़ा प्रारूप नहीं खेलते हैं। फिर भी उनके ऐतिहासिक मुकाबलों के रिकॉर्ड हमेशा यादगार और चर्चित रहे हैं। ऐसे में आइए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 1978 में खेला था। आखिरी बार वह 1987 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। गावस्कर ने 24 टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। इसकी 41 पारियों में 56.45 की औसत से 2,089 रन बनाने में सफल रहे थे। उनके बल्ले से 5 शतक और 12 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166 रन था।
दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 1978 में खेला था। आखिरी बार वह 1987 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 22 मैच की 35 पारियों में 44.27 की औसत से 1,284 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146* रन रहा था।
वीरेंद्र सहवाग इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। भारत का यह पूर्व दिग्गज बल्लेबाज साल 2004 में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरा था। आखिरी बार वह 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट मैच खेले थे। सहवाग ने 9 टेस्ट की 14 पारियों में 91.14 की औसत से 1,276 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 309 रन रहा था।
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। आखिरी बार वह 2007 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 15 टेस्ट की 26 पारियों में 53.73 की उम्दा औसत के साथ 1,236 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 270 रन रहा था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More