नई दिल्ली। लगातार उड़ान व्यवधानों की स्थिति से जूझने के बाद इंडिगो ने अपने नेटवर्क को पूरी तरह सामान्य कर दिया है। एयरलाइन ने जानकारी दी कि शनिवार को 1800 से अधिक उड़ानें संचालित की जा रही हैं, जो शुक्रवार की तुलना में करीब 150 उड़ान अधिक हैं। ऑपरेशंस की बहाली के साथ इंडिगो की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) भी उल्लेखनीय रूप से सुधरी है और अब 91% पर पहुंच चुकी है, जबकि एक दिन पहले यह लगभग 75% दर्ज की गई थी।
इंडिगो के अनुसार, जिन उड़ानों को रद्द किया जा रहा है, उनकी जानकारी यात्रियों को पहले से भेजी जा रही है ताकि उन्हें न्यूनतम असुविधा हो। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की शिकायतों और सहायता अनुरोधों के समाधान के लिए आंतरिक प्रक्रियाओं को और तेज किया गया है।