Home » सरकार की धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था से ग्राम बेल्हाडीह के किसान समारू को मिली बड़ी राहत

सरकार की धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था से ग्राम बेल्हाडीह के किसान समारू को मिली बड़ी राहत

by Bhupendra Sahu

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। यह अभियान प्रदेश के किसानों की आर्थिक सुरक्षा को नए आयाम प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम बेल्हाडीह के किसान श्री समारू बंजारे की कहानी सरकार की किसान हितैषी नीतियों और सुचारू पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था की उत्कृष्ट मिसाल के रूप में सामने आई है।

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किसान के लिए अत्यंत सुविधाजनक

किसान श्री समारू बंजारे ने धान उपार्जन केंद्र बेल्हाडीह में 31.20 क्विंटल धान विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त किया। धान विक्रय के उपरांत उन्होंने शासन एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान खरीदी व्यवस्था सहज, सरल और किसानों के लिए अत्यंत सुविधाजनक है, जिससे उन्हें बिना किसी परेशानी के अपना धान बेचने में आसानी हो रही है।

ऑनलाइन टोकन प्रणाली बनी किसानों की सबसे बड़ी सुविधा

श्री बंजारे ने बताया कि पहले टोकन के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता था और पूरा दिन निकल जाता था, जिससे खेती-किसानी का काम भी प्रभावित होता था। अब मोबाइल फोन से ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त हो जाता है और समय पर सूचना भी मिल जाती है। इसके चलते खरीदी केंद्र पहुंचते ही तुरंत तौलाई हो जाती है, जिससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की समस्या भी समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था ने किसानों की मेहनत, समय और संसाधनों तीनों की ही बचत सुनिश्चित की है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More