Home » कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव

कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव

by Bhupendra Sahu

रायपुर कवर्धा में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में तीव्र गति से विस्तार हो जा रहा है। जिसका परिणाम है कि जिला अस्पताल में लगातार प्रसवों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोगों का विश्वास भी जिला अस्पताल कवर्धा पर बढ़ा है, जिसका अनुमान इससे लगाया जाता है कि कवर्धा में आस पास के जिलों खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा, मुंगेली के साथ साथ मध्यप्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले से भी मरीज उपचार के लिए कवर्धा आ रहे हैं।

जिससे लगातार जिला अस्पताल में प्रसवों की संख्या में इजाफा हुआ है, हर माह में विगत वर्षों में हुए प्रसवों की संख्या से तुलना की जाए तो हर माह के औसत में 50 प्रतिशत तक इजाफा देखा गया है। हर माह जहां औसत प्रसवों की संख्या जहां 230 से 240 के आस पास रहा करती थी, वह बढ़कर 380 से 390 पहुंच गई है और इसमें अक्टूबर 2025 में सर्वाधिक इजाफा देखा गया था जहां अस्पताल खुलने से अब तक एक माह में सर्वाधिक 413 प्रसव दर्ज किए, वहीं नबम्बर 2025 में भी 400 प्रसव हुए हैं।

इस संदर्भ में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया गया है। यहां चिकित्सकों की नियुक्ति से लेकर नवीन उपकरण, लैब, भवन की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। जिला अस्पताल में प्रसवों की बढ़ती संख्या मुख्य रूप से लोगों के बढ़ते हुए विश्वास को दर्शाता है। यहां लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, नवीन अत्याधुनिक सुविधाएं, महिला रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता से यह संभव हो पाया है। विभाग प्रमुख डॉ जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में लगातार प्रसव कराया जा रहा है। इसमें जिला अस्पताल में जनवरी 2025 से अब तक रात्रि कालीन सिजेरियन ऑपरेशन में राज्य में प्रथम स्थान जिला चिकित्सालय कबीरधाम को प्राप्त हुआ है जहां अब तक कुल 1331 सफल ऑपरेशन किए गए हैं।

जिला अस्पताल कवर्धा में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से प्रसव हेतु आई रवीना के पति राजकुमार टंडन ने बताया कि गंडई में जब वे उपचार करा रहे थे तो चिकित्सकों ने बताया की उनका प्रसव सामान्य रूप से करना संभव नहीं है तो हमने उनसे पूछा कि क्या हम किसी बड़े शहर में उपचार के लिए जाएं तो चिकित्सकों ने ही उन्हें कवर्धा में बेहतर उपचार के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद हम यहां आए और यहां हमें बेहतर उपचार भी प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार गंडई की जितेंद्री पटेल के पति विजय कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें भी गंडई से बेहतर उपचार के लिए कवर्धा रिफर किया गया था, यहां के उपचार से पत्नी और बच्चा दोनों अब स्वस्थ हैं, उन्होंने इसके लिए शासन का आभार जताया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More