Home » सीटी स्कैन मशीन से रोगों का तुरंत पहचान होने से ईलाज भी जल्द संभव

सीटी स्कैन मशीन से रोगों का तुरंत पहचान होने से ईलाज भी जल्द संभव

by Bhupendra Sahu

रायपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल में उन्नत तकनीक से लैस मशीनों से जांच की जा रही है। यहां स्थापित सीटी स्कैन मशीन से रोगों की तुरंत पहचान होने से मरीजों का सही व शीघ्र ईलाज संभव हुआ है।

जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में सी.टी.स्केन की सुविधा मरीजों को मिल रही है जिसमें अभी तक लगभग 5100 मरीजों का सीटी स्केन किया जा चुका है। प्रतिमाह लगभग 200 मरीजों का सी.टी. स्केन किया जाता है। जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्केन की सुविधा प्रारंभ होने से स्ट्रोक, चोट, फ्रेक्चर, ट्यूमर इत्यादि की पहचान तुरंत हो जाती है। तेजी से सही निदान होने पर ईलाज भी समय पर शुरू हो जाता है जिससे जीवन बचाने की संभावना बढ़ गई है। अब दूर शहरो में जाकर स्केन कराने की जरूरत नही पड़ती।

आसपास के क्षेत्र के लोगो को आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधा उनके शहर में ही उपलब्ध हो रही है। इससे मरीजों के पैसे एवं समय दोनो की बचत हो रही है।

उल्लेखनीय है कि सीटी (कम्प्यूटरीकृत टोमोग्राफी) स्कैन एक चिकित्सा इमेजिंग प्रक्रिया है जो शरीर के अंदर की विस्तृत त्रि-आयामी छवियां बनाने के लिए एक्स-रे और कंप्यूटर का उपयोग करती है। यह हड्डियों, मांसपेशियों, अंगों और रक्त वाहिकाओं की विस्तृत छवियां प्रदान करके बीमारियों और चोटों का निदान करने में मदद करता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More