Home » लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है SIR: विजय शंकर मिश्रा

लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है SIR: विजय शंकर मिश्रा

by Bhupendra Sahu

रायपुर। रायपुर उत्तर विधान सभा के जवाहर नगर मंडल द्वारा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR 2025-26) पर एक कार्यशाला का आयोजन 13 नवंबर को जिला कार्यालय एकात्म परिसर में हुआ। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि इस कार्यशाला में मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।

कार्यशाला की अध्यक्षता विधायक पुरंदर मिश्रा ने की। संचालक मंडल में जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, SIR सहसंयोजक विजय शंकर मिश्रा,महामंत्री गुंजन प्रजापति,लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल,विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष अकबर अली, सतीश छूगानी, पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। साथ ही उक्त बैठक में भाजपा जवाहर नगर मंडल में निवासरत प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, पार्षद छाया पार्षद, बूथ अध्यक्ष संयोजक सह संयोजक शक्तिकेंद्र प्रभारी विशेष आमंत्रित सदस्यगण, कार्यकारिणी सदस्यगण सहित सभी BLA 2 समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More