Home » प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना से व्यंकटेश अग्रवाल बने ऊर्जा-दाता

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना से व्यंकटेश अग्रवाल बने ऊर्जा-दाता

by Bhupendra Sahu

सोलर पैनल ने किया कमाल: बिजली बिल हुई शून्य, ग्रिड में जमा ऊर्जा से व्यंकटेश की आय में हो रही वृद्धि
एमसीबी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आमजन के जीवन में ऊर्जा क्रांति ला दी है। इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाकर नागरिक न केवल अपने घर का बिजली बिल शून्य कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा ग्रिड में जमा कर आय का स्रोत भी बना रहे हैं। जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड मनेंद्रगढ़ निवासी श्री व्यंकटेश अग्रवाल ने इस योजना का लाभ उठाकर पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
घर की छत से शुरू हुई हरित ऊर्जा की क्रांति
श्री व्यंकटेश अग्रवाल ने जुलाई 2025 में अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया। इस पर कुल 2 लाख 10 हजार रूपए की लागत आयी, जिसमें शासन की ओर से उन्हें 78 हजार रूपए का अनुदान मिला। पहले उनका हर महीने का बिजली बिल 2000 से 3000 रूपए तक आता था, जबकि गर्मियों में यह खर्च बढ़कर 5000 रुपए से भी ऊपर चला जाता था। लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद जुलाई 2025 से उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।
बचत ही नहीं, ग्रिड को ऊर्जा देने का भी अवसर प्राप्त हो रहा
व्यंकटेश अग्रवाल की छत पर लगे सोलर पैनल से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली सीधे ग्रिड में जमा हो रही है। इससे न केवल भविष्य में इस ऊर्जा का उपयोग संभव होगा, बल्कि आय प्राप्त करने का भी रास्ता खुलेगा। इस सफलता से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को “ऊर्जा उपभोक्ता” से “ऊर्जा दाता” बनने का अवसर प्रदान कर रही है।
व्यंकटेश ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
श्री व्यंकटेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए वरदान है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं और अपने घर की छत को ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनाएं।
प्रदेश सरकार ने इस योजना को और आकर्षक बनाते हुए सोलर पैनल लगाने पर 15 से 30 हजार रुपए तक का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। योजना के अंतर्गत आवेदक चउेनतलंहींत.हवअ.पद या पीएम सूर्यघर मोबाइल एप पर पंजीकरण कर वेंडर का चयन कर सकते हैं। नेट मीटरिंग प्रणाली से जुड़ी यह योजना नागरिकों को ऊर्जा-दाता बनने और देश के स्वच्छ ऊर्जा मिशन से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More