Home » अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरव का पल होता है। यह उनके मैच में किए गए निर्णायक प्रदर्शन का सम्मान है। कुछ दिग्गजों ने अपने करियर में इतने बार यह उपलब्धि हासिल की है कि वे रिकॉर्ड बुक में अमर हो गए। मैच का पासा पलटने वाले ये सितारे बार-बार अपनी छाप छोड़ते हैं। आइए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ये खिताब जीतने वाले खिलाडिय़ों पर नजर डालते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 1989 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2013 में खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और 76 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 14 बार और वनडे क्रिकेट में 62 बार ये पुरस्कार अपने नाम किया था।
टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2008 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबा खेला था। उन्होंने अब तक 550 मुकाबले खेले हैं और 69 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 बार, वनडे में 43 बार और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 16 बार ये पुरस्कार जीता है। कोहली अब सिर्फ वनडे में भारतीय टीम के लिए खेलते हैं।
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1989 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2011 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर में 586 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इसक दौरान 58 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल रहे थे। उन्होंने 4 बार टेस्ट में, 48 बार वनडे और 6 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये खिताब अपने नाम किया था।
साल 1995 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2014 में खेला था। इस खिलाड़ी ने 519 मुकाबलों में 57 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। उन्होंने 23 बार टेस्ट, 32 बार वनडे और 2 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये पुरस्कार अपने नाम किया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More