Home » पद्म पुरस्कार 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त तक आमंत्रित

पद्म पुरस्कार 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त तक आमंत्रित

by Bhupendra Sahu

रायपुर । भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसके अंतर्गत पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 तक भारत सरकार के पोर्टल https://awards.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। सन् 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि सभी क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए दिया जाता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More