Home » गौठान की देख-रेख हेतु अधिकारियों को दिए गए दायित्व अनुसार कार्य जारी

गौठान की देख-रेख हेतु अधिकारियों को दिए गए दायित्व अनुसार कार्य जारी

by Bhupendra Sahu

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने नेहरू नगर स्थित कोसा नगर गौठान में प्रति दिवस देख-रेख हेतु अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी किये है। जोन आयुक्त जोन क्रमांक 01 अजय सिंह राजपूत सोमवार, कार्यपालन अभियंता अखिल चंद्राकर मंगलवार, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह बुधवार, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली गुरूवार, उपअभियंता बसंत साहू शुक्रवार, पुरूषोत्तम सिन्हा शनिवार, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला रविवार की ड्यूटी लगायी गयी है। सभी अधिकारीगण निर्धारित दिवस में कोसा नगर गौठान का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराते हुए संधारित रजिस्टर में टीप करेंगे।

जोन क्रमांक 04 आयुक्त अमरनाथ दुबे गौठान निरीक्षण हेतु रिर्जव एवं आकास्मिक निरीक्षण कर सकेगें। संबंधित अधिकारी निर्धारित दिवस का गौ सेवा स्थल पर व्यवस्था की जानकारी एवं निरीक्षण का जियो टैग लोकेशन व्हाट्सअप निगम ग्रुप में शेयर करेंगे। आदेशानुसार संबंधित अधिकारी सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करना प्रारंभ कर दिए हैं।
नगर पालिक निगम भिलाई महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर के सभी समाज सेवी संस्थाओं, समिति या शहर वासियों से अपील किए हैं कि गौठान के पशुओं के खाने के लिये हरा चारा या दाना का दान इच्छानुसार कर सकते है। जिससे बेजुबान पशुओं की देख-रेख के साथ गौ सेवा में अपनी भागीदारी हो सके।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More