Home » पुल से टकराई कार, लगी आग; 4 लोग जिंदा जले

पुल से टकराई कार, लगी आग; 4 लोग जिंदा जले

by Bhupendra Sahu

कांकेर के कुलगांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना

*जगदलपुर।* बस्तर संभाग के कांकेर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार पुल से टकरा गई। टकराते ही कार में आग लग गई और कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। दो लोग गंभीर रूप से घायलहुए हैं, जिन्हें कांकेर

जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हादसा देर रात नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम कुलगांव के पास हुआ। कार सवार 6 लोग ग्राम मुरवेंड से कांकेर की ओर जा रहे थे। तभी उनकी कार कुलगांव के पास स्थित पुल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई। झुलसे हुए दो लोग तो कार से किसी तरह निकल गए, मगर बाकी चार लोग निकल नहीं पाए और कार के अंडर ही वे जिंदा जल गए। दोनों घायलों को कांकेर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कांकेर से यातयात पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, मगर कार लगभग पूरी तरह जल चुकी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More