रायपुर। राजधानी में लंबे समय से संचालित तोमर बंधुओं के अवैध वसूली रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ब्याज वसूली में संलिप्त दो आरोपियों – बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
विस्टों फाइनेंस नाम से चल रहा था वसूली ग्रुप
पुलिस जांच में सामने आया है कि बंटी सहारे पिछले दो सालों से रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और दिव्यांश के लिए ब्याज वसूली मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। विस्टों फाइनेंस नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए ब्याज की रकम वसूली जाती थी और पूरा लेखा-जोखा मोबाइल पर संचालित किया जा रहा था।