मुंबई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि अगले 2 दिन में मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ओलिगो चक्रवाती स्थितियां और कमजोर दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं इस क्षेत्र को काफी हद तक प्रभावित कर रही हैं।
इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है। लोगों को बारिश से बचने की सलाह दी गई है।
आईएमडी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और अहमदनगर जिलों में अगले 3 घंटों में तेज बारिश हो सकती है।
महाराष्ट्र आईएमडी विशेषज्ञ सुषमा नायर का कहना है कि वैसे 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी है, लेकिन रेड अलर्ट सिर्फ 2-3 घंटे की बारिश के लिए है, जिसे नाउकास्ट चेतावनी कहते हैं। इससे घबराने की बात नहीं।
बता दें, मुंबई में इस बार मानसून समय से काफी पहले 26 मई को पहुंचा है।
दिल्ली समेत उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब यहां फिर तापमान बढ़ेगा और गर्मी होगी।
उत्तर प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। राजस्थान में 1 से 2 दिन में यहां तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
बिहार में 12 जून तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। मध्य प्रदेश में दक्षिण को छोड़कर बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा।
इन राज्यों में मानसून जुलाई की शुरूआत में आएगा।
००
previous post