Home » सुशासन तिहार: आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम: उद्योग मंत्री देवांगन

सुशासन तिहार: आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम: उद्योग मंत्री देवांगन

by Bhupendra Sahu

रायपुर प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज अधिकारियों से कहा कि वे सुशासन तिहार के समापन के पश्चात आगे भी जनसमस्याओं के प्रति निरंतर सवेदनशील रहते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य एलर्ट मोड पर जारी रखें, हमारी सरकार ने सुशासन को सर्वोच्च स्थान पर रखा है, प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कार्यभार सम्हालने के पश्चात् राज्य में एक बार फिर सुशासन स्थापित हुआ है, भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन प्रशासन की संकल्पना को मूर्त रूप मिला है, हम सबको मिलकर इसे निरंतर बनाए रखना है।

इस आशय के विचार उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित किए जा रहे सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने शिविर में लगाए गए नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विभागों व जिले के विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों को प्राप्त मांग व शिकायत संबंधी आवेदनों के निराकरण की समीक्षात्मक जानकारी ली। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि देश में लगातार तीसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी जो सशक्त पहचान बनाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद है कि वे लगातार जनता के हितों की चिंता करते हैं, लोगों की समस्याएं त्वरित रूप से दूर हो, उनकी विकास संबंधी मांगे पूरी हो, उन्हें आवश्यक सुविधाएं सुगम रूप से मुहैया हो, इस दिशा में उनके द्वारा लगातार शासन प्रशासन को मार्गदर्शन मिल रहा है और इसी का परिणाम है, यह सुशासन तिहार-2025 का आयोजन।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More