Home » चक्रिय चक्रवात, प्रदेश में वर्षा की चेतावनी

चक्रिय चक्रवात, प्रदेश में वर्षा की चेतावनी

by Bhupendra Sahu

रायपुर। चक्रिय चक्रवात के कारण तटीय आंध्र तथा छत्तीसगढ़ के बस्तर, दुर्ग तथा रायपुर संभाग में आज भारी वर्षा की चेतावनी आज मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार नवतपा ज्योतिष गणना के अनुसार होता है, मौसम विभाग में नवतपा का कोई महत्व नहीं होता। मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। पश्चिमी क्षेत्र में भी यह सक्रिय हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण केरल तथा बंबई में भी अच्छी वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। नवतपा में वर्षा होने से लोग आश्चर्य चकित हैं।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और भाग, महाराष्ट्र के कुछ और भाग, कर्नाटक के बचे भाग, तेलंगाना के कुछ भाग, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग, उत्तर पूर्व में स्थित राज्यों के बचे भाग, और उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ और भाग, में पहुंचने की संभावना है।
एक कम दबाव का क्षेत्र मराठवाड़ा और उससे लगे क्षेत्र में स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल मंडल तक विस्तारित है तथा यह दक्षिण पश्चिम दिशा में ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से तटीय आंध्र प्रदेश तक दक्षिण कोकण, मराठवाड़ा, तेलंगाना के ऊपर एक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग के जिले और उससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिले संभावित है।
शर्मा
०००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More