राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले तीनों सेना प्रमुख, CDS भी रहे मौजूद, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दी जानकार
राष्ट्रपति भवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, जिसे भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया था। राष्ट्रपति ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की। राष्ट्रपति भवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।