Home » देश में आज से 5 बड़े बदलाव! ATM से लेकर रेलवे टिकट और दूध के दाम तक… सब चेंज

देश में आज से 5 बड़े बदलाव! ATM से लेकर रेलवे टिकट और दूध के दाम तक… सब चेंज

by Bhupendra Sahu

 

नई दिल्ली: आज से मई महीने की शुरुआत हो गई है और पहली तारीख से ही देश में कई तरह के बदलाव भी लागू हो गए हैं, जिनका असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिल सकता है. जी हां. 1 मई 2025 से लागू होने वाले बदलावों पर नजर डालें तो एक तरफ जहां ATM से पैसे निकालना महंगा हो गया है और कैश निकासी पर ज्यादा चार्ज देना होगा, वहीं दूसरी तरफ भारतीय रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. आइए ऐसे ही 6 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

पहला बदलाव- ATM से पैसे निकालना महंगा

आज यानी 1 मई 2025 से अगर आप कैश निकालने के लिए ATM मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा चार्ज देना होगा. दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के प्रस्ताव पर शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी. ऐसे में पहली तारीख से अगर ग्राहक अपने होम बैंक के एटीएम की जगह किसी दूसरे नेटवर्क के बैंक एटीएम से पैसे निकालते थे तो उन्हें हर ट्रांजेक्शन पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये का चार्ज देना होगा। इसके अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम से बैलेंस चेक करने पर 6 रुपये की जगह 7 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा कई बड़े बैंकों ने अपनी वेबसाइट पर फ्री-लिमिट के बाद ट्रांजेक्शन पर लगने वाले चार्ज की जानकारी भी देनी शुरू कर दी है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट से ज्यादा ट्रांजेक्शन पर 21 रुपये + टैक्स वाला एटीएम ट्रांजेक्शन शुल्क अब 1 मई 2025 से 23 रुपये + टैक्स हो जाएगा। वहीं पीएनबी और इंडसइंड बैंक के एटीएम से कैश निकालने पर 23 रुपये का शुल्क लगेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More